Posts

Showing posts from April, 2020

एक महीने पहले का जन्मदिन - 4 अप्रेल 2020

Image
कहते हैं बच्चों का कहा टाला नहीं जा सकता।आज मुझे बम्बई से आए 14 दिन हो गये। कवारंटीन अवधि पूरी हुई। भांजे गर्व ने ज़िद पकड़ ली कि मामा का जन्मदिन मनाया जाए। उसे ये समझाना मुश्किल था कि आज जन्मदिन नहीं है किसी का।.....संयोग से आज मेरे जन्मदिन को भी पूरा पूरा एक महीना बाक़ी था, इसलिए घर वालों ने भी सोचा कि छोटा मोटा केक बना कर जन्मदिन का शुगल पूरा कर लिया जाए। अंतत गर्व के फ़रमान की तामील हुई और बहन ने केले-अखरोट का केक घर पर ही बना लिया। वैसे भी मुझे कोई एतराज़ नहीं हुआ। वैसे भी जब सारा देश कल दीवाली भी अप्रेल में मनाने को पगला हुआ जा रहा है तो बच्चे के कहने पर 4 मई की जगह 4 अप्रेल मनाना नागवार नहीं गुज़रा। (नोट- कुर्ता नया लगेगा आपको 😉 इसलिए बता दूँ , पहली बार ही पहना है आज ये वाला😆😆) #Nephew_Love #Not_My_Bday Y