Posts

Showing posts from November, 2019

शर्मनाक सिस्टम

Image
दिसम्बर 2012 में 'दिल्ली सामूहिक बलात्कार प्रकरण' से व्यथित हो कर पहली बार लोग सड़कों पर आये थे....किसी लड़की के लिए.....यहाँ 'लड़की' शब्द पर जोर इसलिए दे रहा हूँ क्योंकि ये मेरा देश 'भारतवर्ष' है जहाँ लड़की के नहीं लड़के के जन्म पर लड्डू बंटते है....थाली बजती है....ढोल पीटे जाते हैं....खुसरे-बाजीगर-छुरीमार बधाई लेने आते हैं। लड़के को जन्म देने वाली माँ की इज़्ज़त ससुराल में बढ़ जाती है.....पूरे मोहल्ले-रिश्तेदारी में गला-काट स्पर्धा में उत्तीर्ण जो हुई होती है। दूसरी ओर लड़की को जन्म से ही पनौती/बोझ/भार/जिम्मेदारी/बेगाना धन/पराई इत्यादि नामों से नवाज़ के अपने ही घर में पराया या यूं कहूँ द्वितीय दर्जे की नागरिकता दे दी जाती है।......ठीक ठाक पढ़ लिख जाए तो ठीक नहीं तो जबरन शादी करवा कर ताउम्र के लिए मनोबल तोड़ दिया जाता है।.....अगर वो पढ़ लिख कर खुद के पैरों पर खड़ी हो कमाने लग जाये तो या तो घर परिवार वाले उसके आगे पीछे रिरिया कर उस पर निर्भर हो जाते हैं या उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए हर सम्भव अपशब्द से नवाजते हैं।.....बात कर रहा था 2012 दिल्ली सामूहि...

बठिंडा- छोले भटूरे वाला प्लैट्फ़ॉर्म

Image
पंजाब के दक्षिण पश्चिम भाग में बसा शहर बठिंडा ......प्लैट्फ़ॉर्म पर उतरते ही जो तीन शख़्सियतें याद आयीं- गुरदयाल सिंह, बलवंत  गार्गी और कुलदीप मानक.....तीनों ही नाम इस शहर से हैं और किसी परिचय के मोहताज नहीं।...इतिहास में जाऊँ तो पंजाब के पिछड़े मालवा प्रदेश में बसे इस शहर की अपनी अलग पहचान है ....प्लैट्फ़ॉर्म से ही शुरू करूँ तो यह २४ घंटे गरमागरम भटूरे छोले से आपका स्वागत करता है।वजह भी जायज़ सी है .... बठिंडा जंक्शन उत्तरी भारत के सबसे बड़े जंक्शन में से एक है ....यानी उत्तरी भारत की शायद ही ऐसी कोई रेलगाड़ी होगी जो यहाँ से हो कर ना गुज़रे।....मेरा ननिहाल मंडी डबवाली है इसलिए बठिंडा से सामीप्य के चलते इतना सब कह पा रहा हूँ। यहाँ का ‘क़िला मुबारक’ क़िला जो सम्राट कनिष्क की देन है, कालांतर में दिल्ली सल्तनत की मलिका ‘रज़िया सुल्ताना’ की जेल भी बना। इसके अलावा दो बड़े और आधुनिकतम थर्मल पावर प्लांट तो हैं ही।.....भारत का सबसे बड़ा छावनी क्षेत्र भी यहीं है जो एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी छावनियों में भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।......कहने को कृत्रिम झीलों के कारण इसे city of lak...