पायलट रेना- असीम गगन की उन्मुक्त परी
मेरी बड़ी भतीजी रेना 15 साल की उम्र में हवाईजहाज़ उड़ाना सीख रही है। हमारे रखरा ख़ानदान की शान। ❤️बहुत गर्व है इन बच्चों पर। आज इनकी बदौलत हम जहाज़ में सफ़र करने से जहाज़ उड़ाने वाले भी हो गये। आज चौथी बार अटलांटिक महासागर पायलट भतीजी रैना के साथ उड़ कर देखा। अकथनीय नज़ारा, शब्द कम पड़ जाएँ और आँखों के कैमरे ने फ़ोन के कैमरे से सुंदर स्मृतियाँ सहेज कर रख ली। खूब जीयो रेना। रब की मेहर और सुख रहे। 🙏🏻 -30.12.2022/ अमेरिका डायरी/ डॉ.गुरप्रीत सिंह #flying #atlanticocean #neiceandnephew #prouduncle #proudmoment #familytime #photography #oceanphotography #horizon #goodbye2022 #oceanview