अंबाला कैंट में ओर्गानिक सब्ज़ी

आज अंबाला कैंट क्षेत्र में घूमते हुए इस नेक दिल इंसान से रूबरू होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। .......आप भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और हरियाणा स्टेट आबकारी कार्यालय से कुछ ज़मीन लीज़ पर ले कर बिना रसायन और कीटनाशकों की मदद से साग सब्ज़ियाँ उगाते हैं।......यानि कि सब्ज़ी बिलकुल ऑर्गैनिक और ताज़ी ....वो भी बाज़ार से कम दाम में। हमारे जाते ही इन्होंने दौड़ कर सलाम किया और थोड़ा सा सब्ज़ी सम्बंधित पूछने भर से जैसे हुक्म बजाने दौड़ पड़े और आनन फ़ानन कुछ सब्ज़ियाँ खेत में से तोड़ लाए ..... आजकल की दुनिया में महँगी दुकानों पर शुद्ध सामान की गारंटी नहीं मिलती ....वहीं एक ओर संसाधन विहीन यह नेकदिल इंसान बिना किसी मुनाफ़े के स्वास्थ्य बाँट रहा हो तो तस्वीरें साझा करना और पोस्ट लिखना तो बनता ही था ना ??? .....अंबाला कैंट में हो तो ज़रूर जाइए और ख़रीद कर लाइए।

(नोट- तस्वीरों में दिखाई गई भिंडी और तुरई मेरे सामने ही खेत में से तोड़ी गई है)

#Ambala_Diaries /13.Aug.2019








Comments

Popular posts from this blog

मैंटल आधुनिकीकरण

बिंदी वाली गुड़िया

कैटरपिलर/ बम्बई डायरी/ 10-09-2016