Chutki हैना का जन्मदिन
Today is the 8th Birthday of my little niece Harshneet Kaur (Hannah).....Wish You Happy Bday our little princess..... she is so cute and smart that i can’t even imagine and forget my U.S. trip memories without the small small happening moments i enjoyed with her. May she live the longest. .....छुट्टी वाले दिन चुपके चुपके बर्फ़ के उन दिनों में अमेरिका की सड़कों पर तेरी ऊँगली पकड़ कॉफ़ी के लिए निकल जाना ....या फिर तेरा किताब पढ़ते पढ़ते चुपके से मुझे Barns & Nobles की उस प्यारी सी लाइब्रेरी में देखने आना कि चाचू बैठा है ना ?गुम तो नहीं हो गया कहीं। हाहाहाहाहा....या फिर गेम सेक्शन में जा कर ५० -५० सेंट के सिक्कों को किसी बड़े अर्थशास्त्री की तरह मेरे हाथ से ले ख़र्च कर आइस हॉकी खेलना....और कोई इनाम पा जाने पर खिलखिला जाना.....या newyork की बर्फ़ीली सड़कों पर रात को भी मेरी गोद में चढ़ने की ज़िद करना.......और क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री के शिखर की लाइट्स मेरी गोद में चढ़ कर लगाना.....दिवाली पर रंगोली बनवाना.....चुपके चुपके होमवर्क करके मेरे साथ backyard में क्रिकेट खेलना.....ख़रगोश पकड़ना और मुझे गेट के पीछे छिप डराना....फिर खिलखिलाना.....मेरी chutki .....तेरे हर रंग पर प्यार और बलाएँ।......ईश्वर तुम्हें ऐसे ही हँसता खिलखिलाता रखे।















Comments