27 मई - नेहरू पुण्यतिथि

कुछ दिन पहले घर की पुरानी चीज़ों को खंगालते ये तस्वीर मिली थी पंडित जवाहरलाल नेहरूजी की। तस्वीर है- 28 फरवरी 1963 की।..... पापा बताने लगे कि नेहरू तब हमारे शहर श्रीगंगानगर के दौरे पर आये थे और चूंकि पापा तब 13 साल के थे तो वो बड़े उत्साह से अपने दोस्तों के साथ नेहरू को हेलीकॉप्टर से उतरते देखने चले गए। बाद में बस स्टैंड के पास वाले पार्क में उनकी सभा भी थी, जहाँ मानो सारा शहर उमड़ पड़ा था।...... अभी नेहरू यहाँ की जनता को सम्बोधित कर ही रहे थे कि खबर मिली - "राजेन्द्र प्रसाद नहीं रहे।"..... पापा बड़ी याददाश्त के साथ बताते हैं कि नेहरू बाकी सभी कार्यक्रम स्थगित कर झटपट वापिस लौट गए। आखिर देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम सर्वोच्च पदधारी को श्रद्धांजलि देनी थी।.....एक भारत रत्न ने दूसरे भारत रत्न को अलविदा कहना था।........  ऐसे थे हमारे नेहरू।

DrGurpreet Singh 

 #27_मई_नेहरू_पुण्यतिथि_विशेष

Comments

Popular posts from this blog

मैंटल आधुनिकीकरण

बिंदी वाली गुड़िया

कैटरपिलर/ बम्बई डायरी/ 10-09-2016