बम्बई में ट्रॉली टाईम्स- किसान आंदोलन

 2-3 दिन पहले ज़हीन दोस्त Jassi Sangha ने किसान आंदोलन से सम्बद्ध अख़बार ‘ट्राली टाइम्स’ की कुछ प्रतियाँ मुझे whatsapp पर भेजी थी। कल प्रिंट ले कर कुछ प्रतियाँ ऑफ़िस में रखवाईं और कुछ बम्बई में रेलवे स्टेशन की बुकस्टॉल पर दे आया।

शाम को फिर ऑफ़िस से सूर्खरू हो कर दादर सिंह सभा गुरुद्वारा गया और वहाँ की प्रबंधक कमेटी से मिला। वहाँ के प्रेज़िडेंट गिल साहब ने बड़ा मान सम्मान बख़्शा और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने किसान मुद्दे और किसानों की माँगों पर चर्चा की।उन्हें ट्रॉली टाईम्स की प्रतियाँ दे कर दिल को तसल्ली सी हुई कि चलो जनमानस की आवाज़ इस अख़बार के माध्यम से बम्बई के गलियारों में भी सुचारू रूप से पहुँचेगी। 


मेनेजमेंट कमेटी ने साथ ही ये भी बताया कि कुछ दिन पहले ही खालसा एड के माध्यम से उन्होंने कम्बल और चादरों के रूप में ढाई लाख रुपए का सामान दिल्ली पहुँचवाया है। साथ ही ये आश्वासन भी दिया कि आने वाले गुरुपर्व पर वो गुरुद्वारे में आने वाली संगत को ट्रॉली टाईम्स की प्रतियाँ निशुल्क वितरित करेंगे।


DrGurpreet Singh/ बम्बई डायरी












Comments

Popular posts from this blog

मैंटल आधुनिकीकरण

बिंदी वाली गुड़िया

कैटरपिलर/ बम्बई डायरी/ 10-09-2016