जापानी गुड़िया - नूपुर

जापान से प्यारी दोस्त Nupur का आज जन्मदिन है जो जापान के टोक्यो शहर में heal tokyo नाम की अलख जगाए हुए है। कलकत्ता में पली बढ़ी तुम आज जापान में ना सिर्फ़ भारतीयता का संदेश हो अपितु समूचे विश्व और मानवजाति में योग और संस्कृति की एक अनोखी परिभाषा हो।दूसरे शब्दों में कहूँ तो तुम हिंदुस्तान से जापान को जोड़ने वाली किसी सड़क सरीखी हो।

यूँ तो तुमसे राबता हुए दो बरस से ज़्यादा हो गये हैं जब मैंने तुम्हारी ज़िंदगी के एक ख़ूबसूरत लम्हे का अंग्रेज़ी से हिंदी में तरजुमा किया था।लेकिन अब यूँ लगता है कि तुम और तुम्हारे जैसी कई प्यारी शख़्सियतों से मिलना मेरी तक़दीर की मिल्कियत सी ही है। मैं उन लोगों को कभी नहीं भूलता जो मुझे तकलीफ़ देते हैं लेकिन मैं उन लोगों को भी नहीं भूल सकता जो मेरे मुश्किल वक़्त में मेरे साथ खड़े होते हैं।नूपुर तुम उन चुनिंदा दोस्तों में से हो जो मेरे किसी ना किसी मुश्किल दौर के साक्षी रहे हैं। तुम पर ये ज़िम्मेदारी तुम्हें एक लाइफ़ कोच समझ लाद दी थी मैंने।लेकिन अब लगता है कि तुम्हारे क़द को लाइफ़ कोच या गाइड जैसी हल्की और भौतिक संज्ञाओं से नहीं नवाजूँगा।

तुम ना केवल योग और ध्यान के ऑनलाइन माध्यम से जापान में भी बैठ दुनिया के लाखों करोड़ों लोगों को जीवन से जोड़ती हो बल्कि मेरे जैसे बेफ़िकर शैदाई की बातें टकटकी लगा कर सुनती हो और फिर मुस्कुरा देती हो। तुम्हारी इस heal tokyo मुहिम के लिए दिल से दुआ माँगता हूँ।

भले ही इस बार जन्मदिन पर तुमसे बात नहीं हो पाई है लेकिन तुम्हारे जन्मदिन पर ढेरों दुआएँ भेज रहा हूँ। सम्भाल कर रख लेना जापानी गुड़िया।









  





 

Comments

Popular posts from this blog

मैंटल आधुनिकीकरण

बिंदी वाली गुड़िया

कैटरपिलर/ बम्बई डायरी/ 10-09-2016