नानक से गुरु नानक
नानक और कबीर समकालीन थे और भी कई मायनों में इनका कोई सानी नहीं। ये दोनों ही किसी राजा के बेटे नहीं थे। ना किसी संप्रदाय के प्रणेता या प्रचारक ही थे।
इनका संप्रदाय था समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की फफूँद को साफ़ कर उजियारा करना। ठगी, बेईमानी, हिंसा, क्रोध, द्वेष के भेद खोल कर जनमानस को मानवता का पाठ पढ़ाना। यही बात नानक को गुरु नानक बनाती है।
वो व्रत जैसे आडम्बरों का विरोध करते कहते हैं।
“छोडै अन्न करै पखंड,
ना ओ सुहागन ना ओ रंड”
यही बात गुरु नानक को दुनिया के सबसे नवीनतम, सबसे एडवांस सबसे अप्डेटेड संप्रदाय का संस्थापक मानती है। नानक और कबीर अपने समय के सिर्फ़ संत नहीं थे, वे संत भी हैं और स्कॉलर भी। विचारक भी हैं, तर्कशील भी।
“ख़सम विसारे ते कमजात
नानक नावै बाझ सनात”
वे सदी से आगे की बात करने वाले वैज्ञानिक भी हैं और दार्शनिक भी। वो फ़ेमिनिस्ट भी हैं और फ़िलैन्थ्रॉपिस्ट भी।
नारी के लिए वे लिखते हैं।
“सो क्यों मंदा आख़िए जित जम्मे राजान।”
( उसे क्यूँ बुरा कहना जिसने राजाओं तक को पैदा किया है)
वे बाबर जैसे शासक का अहंकार तोड़ने के लिए उसकी जेल में क़ैद किए जाने के हुक्म को भी हँसते हुए मंज़ूर करते हैं। वे ढोंगी पाखंडियों की करामातों और चमकारों के विरोध में खड़े होते हैं।
वे सूरज को पानी चढ़ाए जाने का भी विरोध करते हैं और मक्का मदीना की पैदल यात्रा करके वहाँ व्याप्त कई मिथकों को भी तोड़ते हैं। गुरुनानक सिर्फ़ गुरुनानक नहीं। वो पीर भी हैं, फ़क़ीर भी। वो मार्क्स भी हैं और गैलीलियो भी। वो ग़ालिब भी हैं और खुसरो भी।
“मरदाने रबाब वजा बाणी आई है।”
गुरुनानक की यही विशेषता है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ़ सिख समुदाय तक ही सीमित नहीं वे मुस्लिम एवं हिंदुओं में भी बराबर पूजनीय हैं। दुनिया के कई मुल्कों में गुरुनानक को lord Nanak, Saint Nanak, Sacred Saint ,शाहों का शाह गुरुनानक शाह फ़क़ीर पैग़म्बर इत्यादि नामों से जाना जाता है।
आज गुरुनानक का जन्मदिवस है और ये उनकी कही बात “किरत करो ते वंड छको”
(काम करो और बाँट कर खाओ) का सदक़ा ही है कि आज उनकी चलाई लंगर प्रथा से जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया कराया जाता है।
आप सभी को प्यारे गुरुनानक देव जी के जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई।
DrGurpreet Singh / #बम्बईडायरी
#GuruNanakJayanti #Gurpurab #नानक #पीर #humanity #sacred #sanctity #philosopher #philanthropist #feminist #scientific #Saints #logicalthinking #scholar #knowledge #blog #myblog #

Comments
वाहिगुरू वाहिगुरू
गुरपुरब की आप को बहुत बधाई हो