‘Raina’ - परिवार की शान
आज मेरी बड़ी भतीजी Raina (रवनीत कौर) का १२ वाँ जन्मदिन है ....अमेरिका के बॉस्टन में बड़े भाई का परिवार रहता है और ये बच्चा हमारे घर की इस पीढ़ी में सबसे बड़ा है ....ये सब तस्वीरें पिछले साल की मेरी अमेरिका यात्रा की हैं। स्वभाव से सयानी और नटखटी दोनों भाव रखने वाली प्यारी बच्ची का अपने चाचा से इतना स्नेह है कि स्कूल के अलावा पूरा समय मेरे साथ ही बिताती थी ....यहाँ तक कि स्वीमिंग क्लास और piano क्लास के समय भी मुझे साथ रखती ....वहाँ के बच्चों को advance maths की शक्ल में russian maths की classes में भेजा जाता है ....रैना के नटखटी और फितूरी दिमाग़ में russian maths बिठाना बड़ी बात थी ....फलस्वरूप घर पर मैं इसे पढ़ाया करता....और भारतीय शिक्षा प्रणाली की तरह वहाँ पर काग़ज़ काले करने का रिवाज नहीं , इसलिए उसके लैप्टॉप पर ही हम दोनों सवालों को बैठ किया करते ....जैसे ही किसी मुश्किल सवाल का जवाब मैं सही निकाल देता तो रैना हैरानी और ख़ुशी से मुझ पर कूद पड़ती।....अगले ४-५ दिन का गृहकार्य हम एक साथ ही निपटा देते .....और रोज़ जब उसकी russian maths की क्लास होती तो भी वो मुझे रोज़ अपने साथ ल...